विक्षनरी:हिन्दी–हिन्दी शब्दकोश/श, ष

विक्षनरी से
शब्द व्याकरण-१ व्या-२ व्या-३ व्या-४ व्या-५ अर्थ-१ अर्थ-२ अर्थ-३ अर्थ-४ अर्थ-५
शंका स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - संशय, संदेह, शक ; भय, अंदेशा, खटका। - - -
शंख पुंलिंग पुंलिंग - - - समुद्र में पैदा होने वाला एक जंतु का कड़ा और सफेद खोल ; दस खर्ब अथवा एक लाख करोड़ की संख्या। - - -
शकुन पुंलिंग - - - - विशिष्ट पशु-पक्षी, व्यक्ति, वस्तु, व्यापार आदि के देखने-सुनने, होने आदि से मिलने वाली शुभ-अशुभ की पूर्व-सूचना। - - - -
शक्कर स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - चीनी ; कच्ची चीनी, खांड। - - -
शक्ति स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - पराक्रम, बल, सामर्थ्य; दुर्गा। - - -
शक्तिशाली विशेषण - - - - बलवान, शक्ति संपन्न। - - - -
शताब्दी स्त्रीलिंग - - - - सौ वर्षों की अवधि, शती, सदी। - - - -
शत्रु पुंलिंग - - - - वैरी, दुश्मन। - - - -
शपथ स्त्रीलिंग - - - - सौगंध, कसम। - - - -
शब्दकोश पुंलिंग - - - - वह ग्रंथ जिसमे शब्दों के सम्यक् वर्ण विन्यास, अर्थ प्रयोग, पर्याय आदि हों। - - - -
शमन पुंलिंग पुंलिंग - - - बढ़े हुए उपद्रव, कष्ट, दोष को दबाने की क्रिया, दमन ; शांति। - - -
शरण स्त्रीलिंग - - - - आश्रय, संरक्षण, पनाह। - - - -
शरणार्थी पुंलिंग पुंलिंग - - - शरण चाहने वाला, असहाय ; किसी अन्य देश में भागकर शरण लेने के लिए आया हुआ, विस्थापित। - - -
शरमाना अकारात्मक क्रिया अकारात्मक क्रिया - - - झेंपना ; लज्जित होना। - - -
शराब स्त्रीलिंग - - - - मद्य, मदिरा। - - - -
शरीर पुंलिंग - - - - देह, तन, जिस्म। - - - -
शल्य-क्रिया स्त्रीलिंग - - - - शारीरिक विकार को दूर करने के लिए की जाने वाली चीर-फाड़। - - - -
शव-परीक्षा स्त्रीलिंग - - - - मृत व्यक्ति के शव की मृत्यु के कारणों की जाँच के लिए की जाने वाली परीक्षा या जाँच (पोस्ट मार्टम)। - - - -
शस्त्र पुंलिंग - - - - हाथ मे रखकर प्रयोग किया जाने वाला हथियार। - - - -
शहद पुंलिंग - - - - मधु (हनि)। - - - -
शहीद विशेषण - - - - अपने धर्म, सदाचार, कर्त्तव्य-परायणता के लिए अथवा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण देने वाला (मार्टेअर)। - - - -
शांत विशेषण विशेषण - - - आवेग, चंचलता, वासना अथवा विकास से रहित ; नि:शब्द, नीरव, चुप, मौन। - - -
शांति स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - नीरवता, सन्नाटा, स्तब्धता ; उत्पाद, उपद्रव, कलह आदि से रहित अवस्था, अमन ; आराम, चैन। - -
शाकाहारी पुंलिंग, विशेषण - - - - मांस न खाने वाला, निरामिष भोजी। - - - -
शानदार विशेषण विशेषण - - - भड़कीला, तड़क-भड़क वाला ; ऐश्वर्यपूर्ण, उच्च कोटि का। - - -
शाप पुंलिंग - - - - अनिष्ट कामना के उद्देश्य से कहा गया कथन, अभिशाप, बद्दुआ। - - - -
शायद अव्यय - - - - कदाचित, संभवत:। - - - -
शायिका स्त्रीलिंग - - - - शयनिका (स्लीपर) - - - -
शालीन विशेषण - - - - लज्जाशील, शुशील, शिष्ट। - - - -
शाश्वत विशेषण - - - - सतत्, स्थायी, नित्य, सनातन। - - - -
शासक पुंलिंग - - - - शासन करने वाला व्यक्ति, शासन-कर्ता। - - - -
शासन पुंलिंग पुंलिंग - - - सरकार, हुकूमत; सरकार या किसी अन्य द्वारा नियन्त्रण, संचालन, व्यवस्था आदि। - - -
शास्त्र पुंलिंग पुंलिंग - - - धर्म ग्रंथ ; किसी कला, विद्या या विशिष्ट विषय का सांगोपांग ग्रंथ, विज्ञान। - - -
शिकायत स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - किसी के दोष या अनुचित काम का किसी के समक्ष किया गया कथन; किसी के अनुचित काम के प्रति होने वाला असंतोष ; हल्का, शारीरिक कष्ट या रोग। - -
शिकार पुंलिंग पुंलिंग - - - मृगया, आखेट ; मृगया अथवा आखेट में मारा या पकड़ा गया पशु-पक्षी। - - -
शिक्षा स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - किसी प्रकार के ज्ञान के सीखने-सिखाने का क्रम, पढ़ाई या उक्त प्रकार से प्राप्त ज्ञान या विद्या ; उपदेश, सबक, नसीहत। - - -
शिखर पुंलिंग पुंलिंग - - - किसी चीज का सबसे ऊपरी भाग, सिरा, चोटी, कलश, कंगूरा (मंदिर, मकान के संदर्भ में) ; पर्वत की चोटी। - - -
शिथिल विशेषण विशेषण विशेषण - - जो कसकर बंधा न हो ढीला ; आलसी, सुस्त ; जिसे कुछ छूट दी गई हो, जिसका पालन दृढ़तापूर्वक न हो। - -
शिरकत स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - शरीक होने की अवस्था क्रिया या भाव, मिलना ; साझेदारी। - - -
शिरोमणि पुंलिंग पुंलिंग विशेषण - - सिर या मस्तक पर धारण करने का रत्न, चूड़ामणि ; श्रेष्ठ पुरुष। सर्वश्रेष्ठ। - -
शिलान्यास पुंलिंग पुंलिंग - - - नए भवन की नींव के रूप में पत्थर रखना ; नींव रखने का कृत्य या समारोह। - - -
शिलालेख पुंलिंग पुंलिंग - - - पत्थर पर गुदा हुआ लेख ; लेख आदि से गुदा हुआ पत्थर। - - -
शिल्प पुंलिंग पुंलिंग पुंलिंग - - हस्तकला, दस्तकारी ; रचना विधान, निर्माण ; स्थापत्य, वास्तुकला। - -
शिल्पकार पुंलिंग - - - - शिल्पी, कारीगर। - - - -
शिल्पी पुंलिंग - - - - शिल्प संबंधी काम करने वाला, शिल्पकार। - - - -
शिविर पुंलिंग पुंलिंग - - - पड़ाव, छावनी; खेमा, तंबू। - - -
शिशु पुंलिंग पुंलिंग - - - बहुत ही छोटा बच्चा; सात आठ वर्ष की अवस्था तक का बच्चा। - - -
शिष्ट विशेषण - - - - सभ्य, सज्जन। - - - -
शिष्टता स्त्रीलिंग - - - - शिष्ट होने की अवस्था गुण भाव, सौजन्य। - - - -
शिष्टाचार पुंलिंग पुंलिंग - - - शिष्टापूर्ण आचरण और व्यवहार ; औपचारिक आचरण। - - -
शिष्य पुंलिंग पुंलिंग - - - छात्र, विद्यार्थी ; अनुयायी, चेला। - - -
शीघ्र क्रिया विशेषण - - - - जल्द, अविलंब, तुरंत, फौरन। - - - -
शीघ्रता स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - जल्दी ; तेजी, फुर्ती। - - -
शीतल विशेषण विशेषण - - - ठंडा, सर्द ; आवेशरहित, शांत, सौम्य। - - -
शीर्ष पुंलिंग पुंलिंग पुंलिंग - - किसी चीज का सबसे ऊपरी तथा उन्नत सिरा ; सिर ; ज्यामिति में वह बिन्दु जिसपर दो ओर से दो तिरछी रेखाएं आकर मिलती हों। - -
शीर्षक पुंलिंग - - - - किसी लेख अथवा ग्रंथ आदि के ऊपर दिया जाने वाला नाम जिससे उनके विषय का कुछ परिचय मिलता है (टाइटल)। - - - -
शीशा पुंलिंग - - - - दर्पण, आईना। - - - -
शुद्ध विशेषण विशेषण विशेषण - - पवित्र, निर्मल ; मिलावट रहित, असली ; अशुद्धि, गलती या भूल से रहित, ठीक, सही। - -
शुभ-चिंतक विशेषण - - - - किसी की भलाई की सोचने वाला, शुभेच्छु। - - - -
शुभागमन पुंलिंग - - - - मंगलप्रद या सुखद आगमन। - - - -
शुरु पुंलिंग - - - - आरंभ, प्रारंभ। - - - -
शुल्क पुंलिंग पुंलिंग पुंलिंग - - वह धन जो वस्तुओं की उत्पत्ति, उपभोग, आयात, निर्यात आदि करने पर कानूनन कर के रूप में देय हो ; विशिष्ट सुविधा प्रदान करने पर किसी संस्था को दिया जाने वाला धन, फीस ; चंदा। - -
शुष्क विशेषण विशेषण - - - सूखा ; सहृदयता एवं कोमलता रहित। - - -
शून्य विशेषण, पुंलिंग विशेषण, पुंलिंग - - - रिक्त, खाली ; गणित में अभाव सूचक चिह्न (जीरो)। - - -
शूर विशेषण, पुंलिंग - - - - बहादुर, वीर, सूरमा। - - - -
श्रृंखला स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - क्रम, तारतम्य माला, पंक्ति, कतार ; जंजीर, सिकड़ी। - - -
श्रृंगार पुंलिंग पुंलिंग - - - सौंदर्य वृद्धि के लिए सौन्दर्य-प्रसाधनों द्वारा बनाव-सजाब; साहित्य में एक रस, रसराज। - - -
शेष विशेषण - - - - बचा हुआ, बाकी। - - - -
शैली स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - ढंग, तरीका, पद्धति ; (साहित्य, कला) रचना अथवा अभिव्यक्ति का विशिष्ट ढंग। - - -
शैशव पुंलिंग - - - - शिशु होने की अवस्था, गुण या भाव बचपन, लड़कपन। - - - -
शोक पुंलिंग - - - - इष्ट वस्तु या आत्मीयजन के वियोग, नाश या मृत्यु के कारण होने वाली मानसिक व्यथा, घोर दु:ख। - - - -
शोध पुंलिंग पुंलिंग - - - छिपी हुई तथा रहस्यपूर्ण बातों की खोज करना, अन्वेषण; जाँच, परीक्षण। - - -
शोभा स्त्रीलिंग - - - - कांति, चमक। - - - -
शोषण पुंलिंग - - - - परोक्ष उपायों से किसी की कमाई या धन धीरे-धीरे अपने हाथ में करना (एक्सप्लायटेशन)। - - - -
श्रद्धांजलि स्त्रीलिंग - - - - किसी पूज्य या बड़े व्यक्ति के संबंध में श्रद्धा और आदरपूर्वक कही जाने वाली बातें। - - - -
श्रद्धा स्त्रीलिंग - - - - पूज्य और बड़े लोगों के प्रति आदरपूर्ण आस्था या भावना। - - - -
श्रम पुंलिंग पुंलिंग - - - मेहनत, परिश्रम ; जीविका-निर्वाह या धन उपार्जन के लिए किया जाने वाला कार्य। - - -
श्रमदान पुंलिंग - - - - किसी सामूहिक हित के लिए स्वेच्छा से नि:शुल्क श्रम करना। - - - -
श्रमिक पुंलिंग - - - - शारीरिक श्रम द्वारा जीविका चलाने वाला, मजदूर। - - - -
श्राद्ध पुंलिंग पुंलिंग - - - सनातनी हिन्दुओं में पितरों या मृत व्यक्तियों को प्रसन्न कराने के उद्देश्य से किए जाने वाले पिंडदान, ब्राह्मण भोजन आदि कृत्य जो उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए किए जाते हैं। आश्विन मास का कृष्ण पक्ष, जिसमें विशिष्ट रूप से उक्त प्रकार के कृत्य करने का विधान है, पितृपक्ष। - - -
श्रीमान (श्रीमती) पुंलिंग - - - - 'श्री' पुरुषों के नाम से पूर्व प्रयुक्त एक आदरसूचक विशेषण (स्त्री के नाम के पूर्व श्रीमति)। - - - -
श्रुतलेख पुंलिंग - - - - वह लेख जो किसी के द्वारा बोले हुए वाक्यों को सुनकर लिखा जाए (डिक्टेशन)। - - - -
श्रेणी स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - कतार, पंक्ति ; कार्य, योग्यता, आदि के विचार से पदार्थों, व्यक्तियों आदि का वर्ग, विभाग या दर्जा। - - -
श्रेय पुंलिंग पुंलिंग पुंलिंग - - अच्छाई, उत्तमता ; मंगल, कल्याण ; यश। - -
श्रेष्ट विशेषण - - - - गुण, मान आदि के विचार से बढ़कर, उत्तम, उत्कृष्ट। - - - -
श्रोता पुंलिंग पुंलिंग - - - सुननेवाला (लिसनर); किसी सभा, नाटक-प्रदर्शन आदि के दर्शक, सुनने वाले या पाठक (बहुवचन में) (आड्यंस)। - - -
श्लाघनीय विशेषण - - - - प्रशंसनीय। - - - -
श्लाघा स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - प्रशंसा ; चापलूसी। - - -
श्वास पुंलिंग पुंलिंग - - - प्राणियों का नाक से श्वास खींचकर अंदर फेफड़ों या हृदय तक पहुँचाना और फिर बाहर निकालना, सांस ; दमा नामक रोग। - - -
श्वेत विशेषण विशेषण - - - धवल, उजला, सफेद, गोरा ; निर्मल, स्वच्छ, साफ। - - -
षड्यन्त्र पुंलिंग - - - - साजिश, कुचक्र। - - - -