Pajeet
दिखावट
Pajeet एक अंग्रेज़ी भाषा का जातीय अपशब्द है, जिसका प्रयोग विशेषतः भारतीयों — विशेषतः हिन्दू एवं सिख समुदाय — के प्रति किया जाता है। यह शब्द मूलतः अन्तरजाल पर प्रचलित हुआ, तथा भारत एवं दक्षिण एशिया के लोगों को अपमानित करने हेतु प्रयोग में लाया गया।
यह शब्द अंग्रेज़ी में गढ़ा गया है, तथा हिन्दी या अन्य भारतीय भाषाओं में इसका कोई पारम्परिक प्रयोग नहीं है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी ध्वन्यात्मक प्रणाली के अनुसार pajeet (पजीट) होता है।
इस शब्द की उत्पत्ति संवत् २०७२ श्रावण मास (जुलाई २०१५ ई॰) में ४चैन नामक अन्तरराष्ट्रीय संवाद-पट्ट पर हुई थी, जहाँ इसे एक उपहासात्मक चित्र-प्रसंग में प्रयोग किया गया था।