गोर

विक्षनरी से

हिन्दी[सम्पादन]

प्रकाशितकोशों से अर्थ[सम्पादन]

शब्दसागर[सम्पादन]

गोर ^१ संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰] वह गड्ढा जिसमें मृत शरीर गाड़ा जाय । कब्र । उ॰—फूलन सेज बिछावतें फिर गोर मुकामा ।— पलटू॰, भा॰ ३, पृ॰ ९७ ।

गोर ^२ संज्ञा पुं॰ [अ॰ ग़ोर] [वि॰ गोरी] फारस देश के एक प्रांत का नाम । उ॰—बहुरि गंजि गुजरात बहादुर इति काबिल उत गोर लेयाऊँ ।—अकबरी॰, पृ॰ २७ ।

गोर ^३ वि॰ [सं॰ गौर]

१. गोरा । उज्ज्वल वर्ण का । सफेद । उ॰—जहाँ जैसो तहँ तैसो साहब लाल गोर कहुँ स्यामै ।— भीखा॰ श॰, पृ॰ २ ।