मंग

विक्षनरी से

हिन्दी

संज्ञा

  1. नाव का अगला भाग
  2. माँग
  3. आठ की संख्या

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

मंग ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ मङ्ग]

१. नाव का अगला भाग । गलही ।

२. नाव या जहाज का पार्श्व (को॰) ।

मंग ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ माँग] दे॰ 'माँग' । उ॰—कुसुम फूल जस मरदै निरँग देख सब अंग । चंपावति भइ बारी चूम केस औ मंग ।—जायसी (शब्द॰) ।

मंग ^३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] आठ की संख्या । (दलाल) ।