विक्षनरी:हस्ताक्षर

विक्षनरी से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

विक्षनरी वार्ता पृष्ठ पर अपने सन्देश के नीचे हस्ताक्षर करें। ऐसा केवल वार्ता पृष्ठ पर ही करें, लेखों के पृष्ठ पर न करें। ऐसा करने से संवाद में सहजता होती है और हर सन्देश के लेखक को पहचानने में सहायता मिलती है। मिलकर सम्पादन करने के लिए संवाद बहुत आवश्यक है क्योंकि इससे पढ़ने वालों को लेख का आरूप और प्रगति समझने में सहजता होती है।

हस्ताक्षर कैसे करें [सम्पादन]

  1. अपने सन्देश के बाद चार टिल्ड के चिह्न (~) डाल दें, इस प्रकार: ~~~~
  2. सम्पादन पृष्ठ पर औज़ार-पट्टी पर हस्ताक्षर चित्र (Button sig.png) पर क्लिक करने पर भी चार टिल्ड सन्देश में जुड़ जाएंगे।

बदलाव संजोने पर आपका हस्ताक्षर पृष्ठ पर दिखेगा, और साथ ही समय भी। ऊपर के दोनों उपायों से एक-सा हस्ताक्षर जुड़ेगा।

तीन टिल्ड (~~~) डालने पर केवल आपका हस्ताक्षर (बिना समय) और पाँच टिल्ड (~~~~~) डालने पर केवल समय (बिना हस्ताक्षर) जुड़ेगा।

विकिमार्कप कोड प्रदर्शित
~~~~
[[सदस्य:SampleUser|SampleUser]] ०९:१९, मई २१ २०१३ (UTC) SampleUser ०९:१९, मई २१ २०१३ (UTC)
~~~
[[सदस्य:SampleUser|SampleUser]] SampleUser
~~~~~
०९:१९, मई २१ २०१३ (UTC) ०९:१९, मई २१ २०१३ (UTC)

ध्यान रखें कि यदि आपने लॉग-इन नहीं कर रखा है, तो भी आपका हस्ताक्षर दिखेगा, लेकिन आपके नाम के स्थाप पर अब आपका आई-पी पता दिखेगा।

हस्ताक्षर कैसे बदलें [सम्पादन]

आप अपने हस्ताक्षर को बदल सकते हैं। ऐसा करने के लिए "मेरी पसंद" पर जाएँ और "आपका उपनाम (दस्तखत/सही के लिये)" को सम्पादित करें। आप इस खाने में विकिमार्कप और कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, रंग बदलने के लिए, हिन्दी में नाम लिखने के लिए या अन्य भीतरी कड़ियाँ डालने के लिए। (हस्ताक्षर में बाहरी कड़ियाँ डालना मना है।)

अहस्ताक्षरित सन्देशों का क्या करें [सम्पादन]

यदि किसी वार्ता पृष्ठ पर आपको हस्ताक्षर-रहित सन्देश दिखता है, तो कृपया तागालॉग साँचे का प्रयोग करें और उस सदस्य का हस्ताक्षर जोड़ दें ताकि आगे चर्चा में सहजता हो। इस साँचे का प्रयोग ऐसे करें:

विकिमार्कप कोड प्रदर्शित
{{अहस्ताक्षरित|सदस्य नाम या आई पी}} {{अहस्ताक्षरित|उदाहरण}} साँचा:अहस्ताक्षरित
{{अहस्ताक्षरित|सदस्य नाम या आई पी|तारीख}} {{अहस्ताक्षरित|उदाहरण|23:59, 1 April, 2006 (UTC)}} साँचा:अहस्ताक्षरित

नए सदस्यों को ध्यान दिलाते रहें कि वार्ता पृष्ठ पर हस्ताक्षर करना चाहिए। इसके लिए इस साँचे का प्रयोग करें: तागालॉग