अगोट

विक्षनरी से

हिन्दी

प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

अगोट ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ अग्र=आगे+हिं॰ ओट=आड़] [क्रि॰ अगोटना]

१. रोक । ओट । आड़ । उ॰—रही दै घूघट पट की औट । नहसुत कील, कपाट सुलच्छन, दै दृग द्वार अगोट ।—सूर॰, १० ।२७६९ ।

अगोट ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ अग्र+हिं॰ ओट=सहारा] आश्रय । आधार । उ॰—रहिहै चंचल प्रान ए, कहि कौन की अगोट । बिहारी र॰, पृ॰ ३९५ ।

अगोट ^३ वि॰ [सं॰ अ=नहीं+हिं॰ गोट=जोट, साथी] एकाकी । अकेला ।