आज्ञाकारी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]आज्ञाकारी वि॰ [सं॰ आज्ञाकारिन्] [स्त्री॰ आज्ञाकारिणी]
१. आज्ञा माननेवाला । हुक्म माननेवाला । आज्ञापालक । उ॰— लोकपाल, जम, काल, पवन, रवि, ससि सब आज्ञाकारी । तुलसिदास प्रभु उग्रसेन के द्वार बैंत कर धारी ।—तुलसी ग्रं॰, पृ॰ ५०८ ।
२. सेवक । दास । टहलुआ ।