इत्तफाक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]इत्तफाक संज्ञा पुं॰ [अ॰ इत्तिफाकत] [वि॰ इत्तफाकिया; क्रि॰ वि॰ इत्तफाकन]
१. मेल । मिलाप । एका ।
२. सहमति । मुहा॰—इत्तफाक करना=सहमत होना । जैसे,—मै आपकी राय से इत्तफाक नहीं करता ।
३. संयोग । मौका । अवसर । जैसे,—इत्तफाक की बात है, नहीं तो आप भी कभी यहाँ आते है? मुहा॰—इत्तफाक पड़ना=संयोग उपस्थिति होना । मौका पड़ना । अवसर आना । जैसे,—मुझे अकेले सफर करने का इत्तफाक कभी नहीं पड़ा । इत्तफाक से=संयोगवश । अचानक । अकस्मात् । जैसे,—मै स्टेशन जा रहा था, इत्तफाक से वे भी रास्ते में मिल गए ।