ऋजु
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]ऋजु वि॰ [सं॰] [स्त्री॰ ऋज्वी]
१. सीधा । जो टेढ़ा न हो । अवक्र । उ॰—ऋजु प्रशस्त पथ बीच बीच में, कहीं लता के कुंज घने ।—कामायनी, पृ॰ १८२ ।
२. सरल । सुगम । सहज । जो कठिन न हो ।
३. सीधे स्वभाव का । सरल चित्त का । अकुटिल ।
४. अनुकूल । प्रसन्न ।