कचरा
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]कचरा
- बेकार या उपयोगी न रहने वाली वस्तुएँ; फेंकने लायक चीज़ें।
- घर, सड़क या किसी स्थान पर जमा हुआ अपशिष्ट या गंदगी।
- कूड़ा-करकट।
उच्चारण
[सम्पादित करें]उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- सड़क पर बहुत कचरा पड़ा हुआ है।
- हमें कचरा सही स्थान पर फेंकना चाहिए।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कचरा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ कच्चा]
१. कच्चा खरबूजा ।
२. फूट का कच्चा फल । ककड़ी ।
३. सेमल का डेड़ा या ढोढ़ ।
४. खूद- खाद । कूड़ा करकट । रद्दी चीज ।
५. रुई का खूद या बिनौला जो धुनने पर अलगा कर दिया जाता है ।
६. उरद या चने की पीठी ।
७. सेवार जो समुदेर में होती हैं । पत्थर का झाड़ । जरस । जर ।