कचौरी
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]कचौरी
- मसालेदार सामग्री से भरी हुई और तली हुई गोल पकवान, जो भारत में एक लोकप्रिय नाश्ता है।
उच्चारण
[सम्पादित करें]उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- गरमागरम कचौरी खाने का मज़ा ही अलग है।
- रविवार को माँ ने नाश्ते में कचौरी बनाई।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कचौरी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ कचरी] एक प्रकार की पूरी जिसके भीतर उरद आदि की पीठी भरी जाती है । यह कई प्रकार की होती है । जैसे— सादी, खस्ता आदि । उ॰— पूरि सपूरि कचौरौ कौरी । सदल सु उज्वल सुंदर सौरी ।—सूर॰ (रांधा॰), पृ॰ ४२० ।