कायस्थ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कायस्थ ^१ इस वि॰ [सं॰] काय में स्थिति । शरीर में रहनेवाला ।
कायस्थ ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. जीवात्मा ।
२. परमात्मा ।
३. एक जाति का नाम । कायथ । विशेष—इस जाति के लोग प्रायः लिखने पढ़ने का काम करते है और पंजाव को छोड़ प्रायः सारे उत्तर भारत में पाए जाते हैं । यह लोग अपने को चित्रगुप्त का वंशज मानते हैं ।