कुम्भिका
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कुंभिका संज्ञा पुं॰ [सं॰ कुम्भिका]
१. कुंभी । जलकुंभी ।
२. वेश्या ।
३. कायफल ।
४. आँख का एक रोग, जिसमें पलकों के किनारे आँखों की कोरं में छोटी छोटी फुसीयाँ हो जाती हैं । वैद्यक के अनुसार यह रोग त्रिदोष से उत्पन्न होता है । इसे बीलनी भी कहते हैं ।
५. परवल की लता ।
६. एक रोग जिसमें लिंग पर जामुन की बीज की तरह फुड़िया होती है । यह रोग उन लोगों को हो जाता है जो लिंग बढ़ाने का इलाज करते हैं । शूक रोग ।
७. छोटा घड़ा । गगरी (को॰) ।