सामग्री पर जाएँ

गाजना

विक्षनरी से


प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादन]

शब्दसागर

[सम्पादन]

गाजना क्रि॰ अ॰ [सं॰ गर्जन, प्रा॰ गज्जन]

१. शब्द करना । हुंकार करना । गरजना । चिल्लाना । उ॰—(क) सैन मेघ अस दुहुं दिसि गाजा । स्वर्ग के बीज बीजु अस बाजा ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) उनई आय दुहुँ गल गाजे । हिंदू तुरुक दोऊ सम बाजे ।—जायसी (शब्द॰) ।

२. हर्षित होना । खुश होना । प्रसन्न होना । मुहा॰—गलगाजना= हर्पित होना ।