गोलगप्पे

विक्षनरी से

गोलगप्पे : गोलगप्पे सूजी (रवा) या आटे दोनों के ही बनाये जाते हैं, गोलगप्पे उत्तर-भारत और मध्य-भारत में काफी लोकप्रिय है | वैसे गोलगप्पे सम्पूर्ण भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान बांग्लादेश और नेपाल में बड़े ही चाव से खाए जाते हैं | गोलगप्पे के अन्दर उबला हुआ चना, आलू ही विशेष रूप से भरा जाता है और उसके बाद पुदीने का जलजीरा बनाकर उसमे भरा जाता है और पूरा गोलगप्पा मुह में भरकर खाया जाता है | आजकल कई स्वादों में गोलगप्पे खाए और परोसे जाते हैं, कंही पनीर भरकर और कंही दही भरकर भी गोलगप्पे कहए जाते है | आजकल शादी समारोह में गोलगप्पों का अलग से स्टाल लगाया जाता है और विशेषकर बच्चों और महिलाओ को तो गोलगप्पे बहुत प्रिय होते हैं |