घनगरज
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]घनगरज संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ घन + गर्जन]
१. बादल के गरजने की ध्वनि ।
२. एक प्रकार की तोप ।
३. एक प्रकार की खुभी जो असाढ़ या वर्षारंभ में उत्पन्न होती है । विशेष—लोग ऐसा मानते हैं कि जब बादल गरजते हैं, तब इसके बीज जो भूमि के अंदर रहते हैं, भूमि फोड़कर गाँठ के रूप में निकल पड़ते हैं । इसकी तरकारी बनाई जाती है । अवध में इसे भुइँफोड़ और पंजाब में ढिंगरी कहते हैं ।