चन्द्रा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]चंद्रा ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ चन्द्रा]
१. छोटी इलायची ।
२. वितान । चँदवा । चँदोवा ।
३. गुडची । गुर्च ।
चंद्रा ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ चन्द्र] मरने के समय की वह अवस्था जब टकटकी बँध जाती है, गला कफ से रुँध जाता है और बोला नहीं जाता । जैसे— उधर बाप को चंद्रा लग रही थी, इधर बेटे का ब्याह हो रहा था । क्रि॰ प्र॰—लगना ।