सामग्री पर जाएँ

जंग

विक्षनरी से

जंग

  1. लोहे या धातु पर समय के साथ नमी के कारण बनने वाला लाल-भूरा परत; क्षरण।
  2. संघर्ष या युद्ध (रूपक अर्थ में भी)।

IPA: /d͡ʒəŋɡ/

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

जंग ^१ संज्ञा स्त्री॰ [फा़॰, सं॰ जङ्ग] [वि॰ जंगी] लड़ाई । युद्ध । समर । उ॰—अपदखान करि हल्ल जंग दुहुँ ओर मचाइय । सनंमुख अरि डट्टि सुभट बहु कट्टि हटाइय ।—सूदन (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना ।—मचना ।—मचाना ।—होना । यौ॰—जंगआवर । जंगजू ।

जंग ^२ संज्ञा स्त्री॰ [अं॰ जक] एक प्रकार की बड़ी नाव जो बहुत चौड़ी होती है । क्रि॰ प्र॰—खोलना ।

जंग ^३ संज्ञा पुं॰ [फा़॰ जंग]

१. लोहे का मुरचा । धातुजन्य मैल । क्रि॰ प्र॰—लगना ।

२. घंटा । घड़ियाल (को॰) ।

३. हबशियों का देश (को॰) ।

उदाहरण वाक्य

[सम्पादित करें]
  • बारिश में भीगने से लोहे पर जंग लग गई।
  • दोनों देशों के बीच जंग छिड़ गई।