जाँच
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]जाँच परीक्षण या निरीक्षण। किसी घटना, तथ्य या स्थिति की सत्यता का पता लगाने का कार्य।
उच्चारण
[सम्पादित करें]IPA: /d͡ʒɑːnt͡ʃ/
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जाँच संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ जाँचना] १जाँचने की क्रिया या भाव । परीक्षा । परख । इम्तहान । आजमाइश ।
२. गवेषणा । तहकीकात । यौ॰—जाँच पड़ताल = खोज के साथ किसी बात का पता लगाना । छानबीन ।
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- पुलिस घटना की जाँच कर रही है।
- डॉक्टर ने मरीज की जाँच की।