जाब

विक्षनरी से


हिन्दी[सम्पादन]

प्रकाशितकोशों से अर्थ[सम्पादन]

शब्दसागर[सम्पादन]

जाब ^१ पु संज्ञा पुं॰ [अ॰ जवाब] उत्तर । जवाब । उ॰—दिए जाब उनकूँ अलेकुल सलाम, ऐ जिब्रेल, नेकइल नेक नाम ।—दक्खिनी॰, पृ॰ ३४५ ।

जाब ^२ संज्ञा पुं॰ [अ॰ जाब]

१. धंधा । काम ।

२. द्रव्य के बदले में किया हुआ कार्य । यौ॰—आब वर्क । आब प्रेस ।

जाब † ^३ संज्ञा पुं॰ [अ॰ जब्त, हिं॰ जाबा †] बैलों के मुह पर लगाने की जाली । उ॰—बैलों की मुँह पर 'जाब' लगा दिया जाता है । मैला॰, पृ॰ ९७ ।

जाब प्रेस संज्ञा पुं॰ [अ॰] कार्ड, नोटिस आदि छोटी छोटी चीजों के छापने की कल ।