जुतना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]जुतना क्रि॰ अं॰ [सं॰ युक्त प्रा॰ जुत्त]
१. बैल, घोडे आदि का गाड़ी में लगना । नधना ।
२. किसी काम में परिश्रमपूर्वक लगना । किसी परिश्रम के कार्य में तत्पर संलग्न होना । जैसे—वह दिन भर काम में जुता रहता है ।
३. लड़ाई में लगना । गुथना । जुटना ।
४. जोता जाना । हल चलने के कारण जमीन का खुदकर भुरभुरी ही जाना । जैसे,—यह खेत दिन भर में जुत जायग ।