तड़पना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]तड़पना क्रि॰ अ॰ [अनु॰]
१. बहुत अधिक शारीरिक या मानसिक वेदना के कारण व्याकुल होना । छटपटाना । तड़फड़ाना । तलमलाना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।
२. घोर शब्द करना । भयंकर ध्वनि के साथ गरजना । जैसे, किसी से तड़पकर बोलना, शेर का तड़पकर झाड़ी में से निकलना ।