तप्त
दिखावट
विशेषण
[सम्पादित करें]तप्त अत्यधिक गर्म; जलाया या तपाया गया।
उच्चारण
[सम्पादित करें]IPA: /t̪əpt̪/
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]तप्त वि॰ [सं॰]
१. तपाया या तपा हुआ । जलता हुआ । तापित । गरम । उष्ण ।
२. दुःखित । क्लेशित । पीड़ित । यौ॰—तप्त शरीर = जलती हुई देह ।उ॰—कभी यहाँ देखे थे जिनके, श्याम बिरह से तप्त शरीर ।—अपरा, पृ॰ १०२ ।
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- तप्त लोहे को आकार दिया जाता है।
- उसके तप्त हृदय को शांति की आवश्यकता थी।