दानी

विक्षनरी से


हिन्दी[सम्पादन]

प्रकाशितकोशों से अर्थ[सम्पादन]

शब्दसागर[सम्पादन]

दानी ^१ वि॰ [सं॰ दानिन्] [वि॰ स्त्री॰ दानिनि] जो दान करे । उदार ।

दानी ^२ संज्ञा पुं॰ दान करनेवाला व्यक्ति । दाता ।

दानी ^३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ दानीय]

१. कर संग्रह करनेवाला । महसूल उगाहनेवाला । दान लेनेवाला । उ॰— (क) आय समुंद ठाढ़ भा होइ दानी के रूप ।— जायसी (शब्द॰) । (ख) परुसत ग्वारि ग्वार सब जेंवत मध्य कृष्ण सुखकारी । सूर स्याम दधि दानी कहि कहि आनंद घोषकुमारी ।— सूर (शब्द॰) । (ग) दानी भए नए माँगत दाम सुनै जु पै कंस तौ बाँधि के जैहो ।— रसखान॰, पृ॰ २६ ।

२. पर्वतिया नैपालियों की एक जाति ।