दुराधर्ष

विक्षनरी से


हिन्दी[सम्पादन]

प्रकाशितकोशों से अर्थ[सम्पादन]

शब्दसागर[सम्पादन]

दुराधर्ष ^१ वि॰ [सं॰] जिसका दमन करना कठिन हो । जो बड़ी कठिनाई से जीता जा सके । जो वश में ना आ सके । प्रचंड । प्रबल । उ॰—(क) धूमकेतु शटकोटि सम दुराधर्ष भगवंत ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) दवन दुवन दल दर्प दिल दुराधर्ष दिगदंति । दशरथ के सामंत अस दशदिग कीर्ति करंति ।—रघुराज (शब्द॰) ।

दुराधर्ष ^२ संज्ञा पुं॰

१. पीली सरसों ।

२. विष्णु ।