दूषक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दूषक ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. दोष लगानेवाला मनुष्य । वह जो किसी पर दोषारोपण करे । उ॰—ऐसे दरिद्र दूषक भरे तिनहूँ सौं जो कहत धन, धिक्कार जनम वा अधम कौ सदा सर्वदा मलिन मन ।—ब्रज ग्रं॰, पृ॰ ११२ ।
२. वह जो दोष उत्पन्न करे । दोष उत्पन्न करनेवाला पदार्थ ।
दूषक ^२ वि॰
१. दोषजनक । बुरा ।
२. दोष करनेवाला । अपराधी ।
३. निंदक । सलंकित करनेवाला [को॰] ।