दौड़ना
दिखावट
क्रिया
[सम्पादित करें]परिभाषा: तेज़ गति से पैरों के सहारे चलना। उदाहरण: वह मैदान में दौड़ रहा है।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]दौड़ना क्रि॰ अ॰ [सं॰ धोरण, हिं॰ धौरना]
१. साधारण से अधिक वेग के साथ गमन करना । द्रुतगति से चलना । मामूली चलने से ज्यादा तेज चलना । जैसे,—(क) दौड़कर न चलो गिर पड़ोगे । (ख) वह लड़का उधर दौड़ा जा रहा है । संयो॰ क्रि॰—आना ।—जाना ।