धीरा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]धीरा ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. साहित्य में वह नायिका जो अपने नायक के शरीर पर पर-स्त्री-रमण के चिह्न देखकर व्यंग्य से कोप प्रकाशित करे । ताने सरे अपना क्रोध प्रकट करनेवाली नायिका ।
२. गुरिच । गिलोय ।
३. काकोली ।
४. माल- कँगनी ।
धीरा ^२ वि॰ [सं॰ धीर] मद । धीमा ।
धीरा ^३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ धैर्य] धीरज । धैर्य ।