निष्पत्ति
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]परिभाषा: निष्कर्ष या अंतिम परिणाम उदाहरण: चर्चा से कोई निष्पत्ति नहीं निकली।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]निष्पत्ति संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. समाप्ति । अंत ।
२. सिद्धि । परिपाक ।
३. हठ योग के अनुसार नाद की चार प्रकार की अवस्थाऔं में से अँतिम अवस्था ।
४. निर्वाह ।
५. मीमांसा ।
६. निश्चय । निर्धारण ।
७. उत्पादन । उत्पत्ति (को॰) ।
८. चर्वण । अभिव्यँजना । अभिव्यक्ति (को॰) ।