सामग्री पर जाएँ

पंचमी

विक्षनरी से

पंचमी

  1. हिन्दू पंचांग के अनुसार किसी पक्ष (शुक्ल या कृष्ण) का पाँचवाँ दिन।
  2. संस्कृत व्याकरण में विभक्ति का पाँचवाँ रूप, जो अपादान कारक को दर्शाता है।

(Delhi) आईपीए(कुंजी): /pən.t͡ʃmiː/, [pə̃n̪.t͡ʃmiː]

उदाहरण वाक्य

[सम्पादित करें]
  • वसंत पंचमी हिन्दू संस्कृति में विद्या की देवी सरस्वती को समर्पित है।
  • पंचमी विभक्ति वियोग या पृथक्करण को दर्शाती है।

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पंचमी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ पञ्चमी]

१. शुक्ल या कृष्णपक्ष की पाँचवीं तिथि । विशेष—व्रत आदि के लिये चतुर्थीयुक्ता पंचमी तिथि ग्राह्य मानी गई है ।

२. द्रैपदी ।

३. एक रागिनी ।

४. व्याकरण में अपादान कारक ।

५. एक प्रकार की ईंट यो एक पुरुष की लंबाई के पाँचवें भाग के बराबर होती थी और यज्ञों में बेदी बनाने में काम आती थी ।

६. तंत्र में एक मंत्रविधि ।

७. एक प्रकार की बिसात जिसपर गोटियाँ खेलते थे (को॰) ।