पंजीरी
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]पंजीरी
- आटे, घी, चीनी और सूखे मेवों से बनी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई या पोष्टिक खाद्य।
- विशेष रूप से उत्तर भारत में सर्दियों अथवा प्रसव के बाद स्त्रियों को शक्ति देने हेतु दी जाती है।
उच्चारण
[सम्पादित करें]उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- माँ ने सर्दी में हमें पंजीरी खाने को दी।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]पंजीरी ^१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ पाँच + जीरा] एक प्रकार की मिठाई जो आँटे को घी में भूनकर उसमें धनिया, सोंठ, जीरा आदि मिलाकर बनाई जाता है । विशेष—इसका व्यवहार विशेषतः नैबेद्य में होता है । जन्माष्टमी के उत्सव तथा सत्यनारायण की कथा में पंजीरी का प्रसाद बँटता है । पंजीरी प्रसूता स्त्री कि लिये भी बनती है ओर पठावे में भी भेजी जाती है ।
पंजीरी ^२ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] दक्षिण का एक पौधा जो मालाबार, मैसूर तथा उत्तरी सरकार में होता है ओर ओषधि के काम में आता है । यह उत्तेजक, स्वेदकारक और कफानाशक होता है । जुकाम या सर्दी में इसकी पत्तियों ओर डंठलों का काढ़ा दिया जाता है । संस्कृत में इसे इंदुहर्णी ओर अजपाद कहते हैं ।