सामग्री पर जाएँ

पकड़

विक्षनरी से

पकड़

  1. किसी वस्तु को पकड़ने की क्रिया या अवस्था।
  2. अधिकार या नियंत्रण की स्थिति।
  3. किसी विषय पर गहरी समझ या नियंत्रण।

(Delhi) आईपीए(कुंजी): /pə.kəɽ/

उदाहरण वाक्य

[सम्पादित करें]
  • बच्चे की माँ ने उसका हाथ मज़बूती से पकड़ रखा था।
  • उसकी गणित पर अच्छी पकड़ है।

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

पकड़ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ प्रकृष्ट, प्रा॰ पक्कड़]

१. पकड़ने की क्रिया या भाव । धरने का काम । ग्रहण । जैसे,—तुम उसकी पकड़ से नहीं छूट सकते । यौ॰—धर पकढ़ । मुहा॰—पकड़ में आना = (१) पकड़ा जाना । गृहीत होना । मिलना । हाथ लगना । (२) दाँव पर चढ़ना । घात में आना । वश में होना ।

२. पकड़ने का ढंग ।

३. लड़ाई या कुश्ती आदि में एक एक बार आकार परस्पर गुथना । भिड़ंत । हाथापाई । जैसे,— (क) हमारी तुम्हारी एक पकड़ हो जाय । (ख) वह कई पकड़ लड़ चुका है ।

४. दोष, भूल आदि ढूँढ़ निकालने की क्रिया या भाव । जैसे,—उसकी पकड़ बड़ी जबरदस्त है, उसने कई जगह भूलें दिखाई । उ॰— जहाँ शब्दों की ही पकड़ है और बात बात में वितर्क होता है वहाँ निश्चित रूप से किसी सिद्धांत का संक्षिप्तीकरण सुलभ नहीं ।—रस क॰, पृ॰ २४ ।

५. रोक । अवरोध । बंधन । उ॰—इतना न चमत्कृत हो बाले ! अपने मनका उपकार करो । मैं एक पकड़ हूँ जो कहती ठहरो वुछ सोच विचार करो ।—कामायनी, पृ॰ १०० ।

६. समझ ।

७. किसी राग का परिचायक स्वरग्राम ।

पकड़ धकड़ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ पकड़] दे॰ 'धर पकड़' ।