परिधान
दिखावट

प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]परिधान संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. किसी वस्तु से अपने शरीर को चारो ओर से छिपाना । कपड़े लपेटना ।
२. कपड़ा पहनना ।
३. वह जो पहना जाय । वस्त्र,कपड़ा,पोशक । पहनावा ।
४. धोती आदि नीचे पहनने के वस्त्र ।
५. स्तुति,प्रार्थना, गायन आदि का समाप्त करना ।