प्रेरणा
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]परिभाषा: किसी कार्य को करने के लिए उत्पन्न होने वाली भावना;किसी कार्य के लिए उत्साह प्रदान करना उदाहरण: उसने गुरु की बातों से प्रेरणा ली।;शिक्षक से उसे प्रेरणा मिली।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]प्रेरणा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. किसी को किसी कार्य में लगाने की क्रिया । कार्य में प्रवृत्त या नियुक्त करना । दबाव डालकर या उत्साह देकर काम में लगाना । उत्तेजना देना ।
२. दबाव । जोर । धक्का । झटका ।
३. फेंकना (को॰) ।
४. भेजना । प्रेषण (को॰) ।
५. आदेश । निर्देश (को॰) ।
६. सक्रियता । परिश्रमशीलता (को॰) ।