सामग्री पर जाएँ

भक्त

विक्षनरी से

भक्त - ईश्वर, गुरु या किसी आदर्श के प्रति गहरी श्रद्धा और प्रेम रखने वाला व्यक्ति, उपासक।

IPA: /bʱəkt̪/

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

भक्त वि॰ [सं॰]

१. वाटा हुआ । भागों में बाँटा हुआ ।

२. बाँटकर दिया हुआ । प्रदत्त ।

३. अलग किया हुआ ।

४. पक्षपाती ।

५. अनुयायी ।

६. सेवा करनेवाला । भजन करनेवाला । भक्ति करनेवाला ।

भक्त संज्ञा पुं॰

१. पका हुआ चावल । भात ।

२. धन ।

३. अन्न ।

४. भाग । हिस्सा ।

५. वेतन ।

६. सेवा पूजा करनेवाला पुरुष । उपासक । विशेष—भगवदगीता के अनुसार आर्त, जिज्ञासु, अर्थार्थी और ज्ञानी चार प्रकार के भक्त तथा भागवत के अनुसार नवधा भक्ति के भेद से नौ प्रकार के भक्त माने गए हैं ।

उदाहरण वाक्य

[सम्पादित करें]
  • वह भगवान शिव का भक्त है।
  • सच्चा भक्त अपने आराध्य के प्रति समर्पित रहता है।