सामग्री पर जाएँ

भाड़ा

विक्षनरी से

भाड़ा

  1. किसी वाहन, मकान, उपकरण आदि के उपयोग के बदले में दिया जाने वाला मूल्य; किराया।
  2. सेवा के बदले में दी जाने वाली निर्धारित राशि।

(Delhi) आईपीए(कुंजी): /bʱɑː.ɽɑː/, [bʱäː.ɽäː]

उदाहरण वाक्य

[सम्पादित करें]
  • हमने टैक्सी का भाड़ा पहले ही चुका दिया था।
  • वह हर महीने मकान का भाड़ा देता है।

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

भाड़ा ^२ संज्ञा पुं॰ एक घास जो प्रायः हाथ भर ऊँची होती और निर्बल भूमि में उपजती है । यह चारे के काम आती है ।

भाड़ा ^३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ भरण] वह दिशा जिस ओर को वायु बहती हो । मुहा॰— भाड़े पड़ना = जिधर वायु जाती हो, उधर नाव को चलाना । नाव को वायु के सहारे ले जाना । भाड़े फेरना = जिधर हवा का रुख हो, उधर नाव का मुँह फेरना ।