सामग्री पर जाएँ

भूमि

विक्षनरी से
भूमि

पृथ्वी गृह

पर्यायवाची

पृथ्वी, धरा, धरती

Earth

पृथ्वी की सतह का वो हिस्सा जिस पर पानी नहीं है (अर्थात समुद्र, महासमुद्र, नदी, नहर, झील, तालाब इत्यादि के अतिरिक्त धरती की ठोस सतह)

पर्यायवाची

भू, धरती

Land

(Delhi) आईपीए(कुंजी): /bʱuː.miː/

उदाहरण वाक्य

[सम्पादित करें]
  • किसानों को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।
  • इस भवन का निर्माण सरकारी भूमि पर हुआ है।
  • किसी भी योजना की सफलता के लिए ठोस भूमि तैयार करनी होती है। (रूपक)

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

भूमि संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]

१. पृथ्वी । जमीन । वि॰ दे॰ 'पृथ्वी' । मुहा॰—भूमि होना = पृथ्वी पर गिर पड़ना । उ॰— बीर मूछि तब भूमि भयो जू ।—केशव (शब्द॰) ।

२. स्थान । जगह । यौ॰—जन्म भूमि ।

३. आधार । जड़ । बुनियाद ।

४. देश । प्रदेश । प्रांत । जैसे, आर्य भूमि ।

५. योगशास्त्र के अनुसार वे अवस्थाएँ जो क्रम क्रम से योगी की प्राप्त होती हैं और जिनको पार करके वह पूर्ण योगी होता है ।

६. जीभ ।

७. क्षेत्र ।

८. मूमि । भूर्पपत्ति । (को॰) ।

९. एक का संख्याबोधाक शब्द (को॰) ।

१०. खंड । मंजिल । तल्ला (को॰) ।

११. नाटक में पात्र का अभिनय । भूमिका (को॰) ।