सामग्री पर जाएँ

मंच

विक्षनरी से

मंच

  1. किसी कार्यक्रम, नाटक, भाषण आदि के प्रदर्शन के लिए बना ऊँचा चबूतरा या स्थान।
  2. सामाजिक, साहित्यिक या सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बनाया गया संगठन या समूह।
  3. किसी विचार या मुद्दे को प्रस्तुत करने का औपचारिक या अनौपचारिक माध्यम।

(Delhi) आईपीए(कुंजी): /mənt͡ʃ/, [mə̃n̪t͡ʃ]

उदाहरण वाक्य

[सम्पादित करें]
  • कवि ने मंच से अपनी कविता सुनाई।
  • यह मंच समाज सेवा से जुड़ी गतिविधियों के लिए बनाया गया है।

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मंच सज्ञा पुं॰ [सं॰ मञ्च]

१. खाट । खटिया ।

२. खाट की तरह बुनी हुई बंठने की छोटी पीढ़ा । मंचिया ।

३. सिहासन (को॰) ।

४. मैदान या खेतों आदि मे बना हुआ ऊँचा स्थान । मचान (को॰) ।

५. ऊँचा बना हुआ मँडल जिसप्रर बैठकर सर्वसाधारण के सामने किसी प्रकार की कार्य किया जाय । जैसे, रगमच । यौ॰—मंचनृत्य = एक प्रकार का नाच, मचपत्री । मचपीठ = मच पर बैठने का आसन । मंचमंडप । मचयूप = वह स्तंभ जिसके आधार पर मच का ढाँचा टिका रहता है ।