मंत्री
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]मंत्री
- सरकार में नियुक्त वह व्यक्ति जो किसी विभाग का संचालन करता है।
- राजा या शासक का सलाहकार (प्राचीन संदर्भ में)।
उच्चारण
[सम्पादित करें]IPA: /mən.t̪ɾi/
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मंत्री संज्ञा पुं॰ [सं॰ मन्त्रिन्]
१. परामर्श देनेवाला । सलाह देनेवाला ।
२. वह पुरुष जिसके परामर्श से राज्य के कामकाज होते हों । सचिव । पर्या॰—अमात्य । सचिव । धीसख । स भवायिक ।
३. शतरंज की एक गोटी का नाम । विशेष—यह गोटी राजा से छोटी मानी जाती है और पक्ष की शेष सब गोटियों से श्रेष्ठ होती है । यह टेढी सीधी सब प्रकार की चालें चलती है । इसे वजीर या रानी भी कहते हैं ।
४. राजा का प्रधान सलाहकार, अमात्य (जैसे- गृह मंत्री, शिक्षा मंत्री), संस्था, सभा का प्रधान अधिकारी (जैसे- कांग्रेस दल का मंत्री, साहित्य सम्मेलन का मंत्री), शतरंज के खेल में वज़ीर नामक गोटी ।
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुत किया।
- पुराने समय में मंत्री राजा के सबसे करीबी होते थे।