मंथन
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]मंथन
- मथने की क्रिया; विशेषतः समुद्र मंथन जैसी पौराणिक घटनाओं में प्रयुक्त।
- किसी विषय, विचार या समस्या पर गहराई से विचार-विमर्श करना।
- मानसिक विचार-प्रक्रिया या चिंतन की गहन अवस्था।
उच्चारण
[सम्पादित करें]उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- देवताओं और असुरों ने समुद्र का मंथन किया।
- इस विषय पर दो दिनों तक मंथन हुआ।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मंथन संज्ञा पुं॰ [सं॰ मन्थन]
१. मथना । बिलोना ।
२. अवगाहन । खूब डूब डूबकर तत्वों का पता लगाना ।
३. मथानी ।
४. रगड़ से आग पैदा करना (को॰) ।