सामग्री पर जाएँ

मटकाना

विक्षनरी से

मटकाना

  1. नाटकीय या लचकदार ढंग से शरीर, विशेषतः कमर या गर्दन को हिलाना।
  2. इठलाते हुए चलना या अंगों को दिखावटी ढंग से हिलाना।

(दिल्ली हिंदी) अ॰ध॰व॰/आई॰पी॰ए॰(कुंजी): /məʈ.kɑː.nɑː/, [məʈ.käː.n̪äː]

उदाहरण वाक्य

[सम्पादित करें]
  • वह नाचते समय कमर मटका रही थी।
  • बच्चों ने खिलौना मटकाकर सबको हँसा दिया।

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मटकाना ^१ क्रि॰ स॰ [हिं॰ मटकना का सक॰] नखरे के साथ अगों का संचालन करना । आँख, हाथ आदि हिलाकर कुछ चेष्टा करना । चमकाना । जैसे, हाथ मटकाना, आँखें मटकाना । उ॰—भृकुटी मटकाय गुपाल के गाल में अँगुरी ग्वालि गड़ाय गई ।—मुबारक (शब्द॰) ।

मटकाना ^२ क्रि॰ स॰ दूसरे को मटकने में प्रवृत्त करना ।