मतलब
अर्जवम in HindiYour Service Request Number (SRN-S2031227720000) has been Resolved You are requested to share your feedback - Link
संज्ञा
[सम्पादित करें]मतलब
- किसी शब्द, वाक्य या कथन का आशय या भाव; अर्थ।
- किसी कार्य या व्यवहार के पीछे छिपा उद्देश्य या स्वार्थ।
- उद्देश्य, प्रयोजन या लाभ।
उच्चारण
[सम्पादित करें](दिल्ली हिंदी) अ॰ध॰व॰/आई॰पी॰ए॰(कुंजी): /mət̪.ləb/, [mət̪.l̪əb]
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- इस शब्द का मतलब क्या है?
- उसने सिर्फ अपने मतलब के लिए मदद की थी।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मतलब संज्ञा पुं॰ [अ॰]
१. तात्पर्य । अभिप्राय । आशय ।
२. अर्थ । मानी ।
३. अपना हित । निज का लाभ । स्वार्थ । उ॰—हरदम कृष्ण कहे श्री कृष्ण कहे तू जवा मरी । यही मतलब खातर करता हूँ खुशामद में तेरी ।—राम॰ धर्म॰, पृ॰ ८७ । मुहा॰—मतलब का आशना = मतलबी मित्र । स्वार्थसाधक । मतलब का यार = अपना भला देखनेवाला । स्वार्थी । मतलब गाँठना या निकालना = स्वार्थसाधन करना । उ॰— तब सके गाँठ हम वहाँ मतलब ।—चोखे॰, पृ॰ ३६ ।
४. उद्देश्य । विचार । जैसे,—प्राप भी किसी मतलब से आए हैं । मुहा॰—मतलब हो जाना = (१) सफल मनोरथ होना । (२) बुरा हाल हो जाना । (३) मर जाना ।
५. संबंध । सरोकार । वास्ता । जैसे,—अब तुम उनसे कोई मतलब न रखना ।