मनोरंजन
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]मनोरंजन
- मन को प्रसन्न करने या हल्का करने वाली गतिविधि; आमोद-प्रमोद।
- वह कार्य, वस्तु या कार्यक्रम जो मनुष्य को आनंद और संतोष प्रदान करे।
- जैसे — खेल, संगीत, फ़िल्म, हास्य आदि।
उच्चारण
[सम्पादित करें](Delhi) आईपीए(कुंजी): /mə.noː.ɾən.d͡ʒən/, [mə.n̪oː.ɾə̃n̪.d͡ʒə̃n̪]
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- बच्चों के लिए कार्टून एक अच्छा माध्यम है मनोरंजन का।
- थके हुए मन के लिए संगीत सबसे अच्छा मनोरंजन है।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मनोरंजन ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ मनोरञ्जन] [वि॰ मनोरंजक, मनोरंजनीय]
१. मन को प्रसन्न करने की क्रिया या भाव । मन का संप्रसादन । मनोविनोद । दिल बहलाव । उ॰— मनोरंजन वह शक्ति है जिससे कविता अपना प्रभाव जमाने के लिये मनुष्ट की चितवृत्ति को स्थिर किए रहती है, उसे इधर उधर जाने नहीं देती । — रस॰, पृ॰ २६ ।
२. एक बंगला मिठाई का दाम ।
मनोरंजन ^२ वि॰ [वि॰ स्त्री॰ मनोरंजिनी] दे॰ 'मनोरंजक' । उ॰— तुम मृदु मानस के भव और मैं मनोरंजिनी भाषा । —अपरा पृ॰ ७० ।