ममता
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]ममता 1. माँ का स्नेह और वात्सल्य।
- उदाहरण: बच्चे के प्रति माँ की ममता बेजोड़ होती है।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]ममता संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. 'ब्रह मेरा है' इस प्रकार का भाव । किसी पदार्थ को अपना समझने का भाव । ममत्व । अपनापन । उ॰—सुमति न जानै नाम न जानै मैं ममता मार ।—जग॰, श॰, पृ॰ ११४ ।
२. स्नेह । प्रेम ।
३. वह स्नेह जो माता पिता का अपनी संतानों के साथ होता है ।
४. मोह । लोभ ।
५. गर्व । अभिमान । यौ॰—ममतायुक्त । ममताशून्य= ममत्व या ममता से रहित ।