मुद्दई
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मुद्दई संज्ञा पुं॰ [अ॰] [स्त्री॰ मुद्दइया]
१. दावा करनेवाला । दावादार । वादी ।
२. पु॰ दुश्मन । बैरी । शत्रु । उ॰— मोहन मीत समीत गो लखि तेरी सनमान । अब सु दगा दै तू चल्यो अरे मुद्दई नाम ।—पद्माकर (शब्द॰) ।