याद
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]याद किसी व्यक्ति, घटना या वस्तु का स्मरण।
उच्चारण
[सम्पादित करें]IPA: /jɑːd̪/
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]याद ^१ संज्ञा स्त्री॰ [फा॰]
१. स्मरण शक्ति । स्मृति । जैस,— आपकी याद की मैं प्रशंसा करता हूँ ।
२. स्मरण करने की क्रिया । जैसे,— मैं अभी आपको याद ही कर रहा था । क्रि॰ प्र॰—करना ।—दिलान ।—पड़ना ।—रखना ।—रहना ।—होना ।
याद ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ यादस्]
१. मछली, मगर आदि जलजंतु
२. पानी (को॰) ।
३. नदी (को॰) ।
४. शुक्र । वीर्य (को॰)
५. मनोरथ (को॰) ।
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- मुझे बचपन के दिन बहुत याद आते हैं।
- परीक्षा से पहले सभी को अपने पाठ याद करने चाहिए।