योजना
दिखावट
संज्ञा
परिभाषा: भविष्य की रूपरेखा उदाहरण: सरकार ने नई योजना शुरू की। योजना - किसी कार्य को करने के लिए पूर्व निर्धारित क्रम और तरीके से बनाई गई रणनीतिया
उच्चारण
IPA: /joː.d͡ʒə.nɑː/
प्रकाशितकोशों से अर्थ
शब्दसागर
योजना संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. किसी काम में लगाने की क्रिया या भाव । नियुक्त करने की क्रिया । नियुक्ति ।
२. प्रयोग । व्यव- हार । इस्तमाल ।
३. जोड़ । मिलान । मेल । मिलाप ।
४. बनावट । रचना ।
५. घटना ।
६. स्थिति । स्थिरता ।
७. व्यवस्था । आयोजन । जैसे,—उन्होने इसकी सब योजना कर दी है ।
८. किसी बड़े काम को करने का विचार या आयोजन । भावा कार्यों के संबंध में व्यवस्थित विचार । स्कीम । जैसे,— म्युनिसिपैलिटी की नगरसूधार की योजना सरकार ने स्वीकृत क/?/ला ।
उदाहरण वाक्य
- सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए नई योजना बनाई।
- परीक्षा की तैयारी के लिए अच्छी योजना बनाना आवश्यक है।