राजतिलक
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]राजतिलक
- किसी राजा को औपचारिक रूप से राजा घोषित करने की रस्म, जिसमें उसके मस्तक पर तिलक लगाया जाता है।
- शासकीय पद ग्रहण करने की परंपरागत विधि।
उच्चारण
[सम्पादित करें](Delhi) आईपीए(कुंजी): /ɾɑːd͡ʒ.t̪ɪ.lək/, [ɾäːd͡ʒ.t̪ɪ.l̪ək]/raːd͡ʒt̪ɪlək/
उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- राम का राजतिलक होने से पहले ही उन्हें वनवास मिल गया।
- राजतिलक समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]राजतिलक संज्ञा पुं॰ [हिं॰ राज+तिलक]
१. राजसिंहासन पर किसी नए राजा के बैठने की रीति । राज्याभिषेक । उ॰— नृपति युधिष्ठिर राजतिलक दै मारि दुष्ट की भार । द्रोण कर्ण अरु शल्य मुक्त करि मेटी जग की पीर ।—सूर (शब्द॰) ।
२. नए राजा के गद्दी पर बैठने का उत्सव ।