लथपथ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]लथपथ वि॰ [अनु॰]
१. जो भींगकर भारी हो गया हो । भीगा हुआ । तरावोर । जैसे,— (क) वह पानी में लथपथ हो गया । (ख) काम करते करते पसीने से लथपथ हो गए ।
२. (कीचड़ आदि में) सना हुआ । जो कीचड़ आदि के लगने से भारी हो गया हो । जैसे,—वह कीचड़ में फिसलकर फिर लथपथ दौड़ा ।