लुनना

विक्षनरी से


हिन्दी[सम्पादन]

प्रकाशितकोशों से अर्थ[सम्पादन]

शब्दसागर[सम्पादन]

लुनना क्रि॰ स॰ [सं॰ लवन(=काटना), लून(=कटा हुआ)+ हिं॰ ना (प्रत्य॰)]

१. खेत की तैयार फसल काटना । खेत काटना । उ॰— (क) अनबोए लुनना नहीं बोए लुनना होय ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) करि कुरूप बिधि परबस कीन्हा । बया सो लुनिय, लहिय जो दीन्हा ।—तुलसी (शब्द॰) ।

२. दूर करना । हटाना । नष्ट करना । उ॰— कस्तूरी अगर सार, चोवा रस घनसार दीपक हजार ते अँध्यार लुनियत है ।—देव (शब्द॰) ।